- जब भी क्रिकेट खेलता हूँ तो मेरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट पर ही होता है
- मै कभी दूर की नही सोचता बल्कि एक समय में सिर्फ एक चीज के बारे में ही सोचता हूँ
- हर किसी के रोल मॉडल होते है और मेरे रोल मॉडल की बात की जाय , मेरे दो रोल मॉडल है पहला सुनील गावस्कर और दुसरे विवियन रिचर्ड्स.
- मेरे पिता का कहना था की अगर मै एक बेहतर क्रिकेटर से बेहतर इन्सान बनू तो यह एक पिता के लिए ज्यादा ख़ुशी की बात होगी
- क्रिकेट में पैसा बनाना मेरे लिए महत्वपूर्ण नही है बल्कि क्रिकेट में रन बनाना मेरे लिए कही ज्यादा महत्वपूर्ण है.
- क्रिकेट मेरा पहला प्यार है और क्रिकेट में हार से सबसे ज्यादा नफरत भी करता हूँ

- टीम की जीत के लिए हर खिलाडी का योगदान महत्वपूर्ण होता है जिसके कारण जीत महान बन जाती है.
- मैंने भारत के लिए खेलने का सपना देखा था किन्तु यह सपना मेरे ऊपर कभी भी दवाब नही बना पाया.
- आपका हर दिन अच्छा नही हो सकता है लेकिन आप हर दिन को अच्छा बना सकते है
- जब मै क्रिकेट खेलता हूँ तो यह कभी नही सोचता की यह मैच कम महत्वपूर्ण है या ज्यादा, मेरा काम रन बनाना होता है
- मै खुद की तुलना किसी से नही कर सकता

- मै क्रिकेट को बहुत ही आसानी से लेता हूँ क्रिकेट में जीत के लिए गेद पर नजर बनाये रखो और अपनी पूरी योग्यता के साथ खेलो
- अगर आप एक एक एक्टिव खिलाडी है तो आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर केन्द्रित करना होगा और मन को सही दिशा में लगाना होगा और यदि हमारा ध्यान कही और फोकस होगा तो कभी भी परिणाम अपने मन मुताबिक नही मिल सकता है.
- जो मेरे आलोचक है उन्हें ना मेरे खेल और ना ही मेरे दिमाग के बारे में पता है और ना ही उन्होंने हमे क्रिकेट खेलना सिखाया है
- मुझे लगता है मेरा साथ मैच मेरे वास्तविक मैच से बहुत पहले ही शुरू हो जाता है.
- मेरे लिए क्रिकेट खेलने जाना मन्दिर जाने के बराबर है
- हर रोज आप का बेस्ट दिन नही हो सकता है कभी तो कभी जीरो पर भी आउट हो सकता हूँ
- मेरा कोई लक्ष्य नही था मेरा तो सारा ध्यान सिर्फ क्रिकेट खेलने पर था
- मै रिकॉर्ड के लिए नही खेलता हूँ बल्कि जीतने के लिए खेलता हूँ रिकॉर्ड तो अपने आप बनते चले जाते है.
- हर कोई गलती करता है और मैं भी गलती करता हूँ तभी तो आउट होता हूँ
.

- हर किसी के जीवन में निराशा के क्षण जरुर आते है लेकिन निराशा के बाद भी खड़े रहना और उससे लड़ते रहना बहुत जरुरी है.
- बचपन से मै अपने पिता की तरह बनना चाहता था मेरे पिताजी जी कहते थे की जो भी बनना दिल से बनना, कभी भी शॉर्टकट का रास्ता नही चुनना
- यदि सामाजिक कार्य अपने स्वार्थ के लिए किये जाते हो तो वह कार्य कुछ समय बाद समाप्त हो जाता है
- जब कोई प्लेयर वापसी करता है तो वह बड़ा करने को सोचता है.
- पूरे स्टेडियम में सचिन सचिन की गूंज मुझे और भी ज्यादा रोमांचित करता है
- मै भगवान नही हूँ तभी तो क्रिकेट खेलता हूँ लेकिन मुझपर ऊपर वाले का आशीर्वाद हमेशा साथ रहा है तभी तो जो अब तक मिला है उसी का शुक्रगुजार हूँ.
- यह जिंदगी हमेशा बड़े सपने देखने वालों और जोशीले क्रांतिकारियों का इम्तिहान लेती है।
- बदलाव हमेशा प्रारम्भ में कठिन या नामुमकिन लगेगा, मध्य में सबसे बेकार, लेकिन अंत में सबसे अच्छा होगा।

- मैंने एक बार पढ़ा था “जो लोग दूसरों को पढ़ते हैं वह बुद्धिमान होते हैं। लेकिन जो लोग खुद को पढ़ते हैं वह प्रबुद्ध होते हैं।
- किसी भी तरह की दबाव की स्थितियों से निपटने की कुंजी है अपने आप को स्थिर रखना, अपनी प्रवृत्ति का पालन करना और स्पष्ट रूप से सोचना।
- उद्देश्य पूर्ण जीवन ही आपके जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहियें। मेरा कोई लक्ष्य नहीं था मेरा तो सारा ध्यान सिर्फ क्रिकेट खेलने पर था.
- जिसे करने से हमें डर लगता है जब हम वह करते हैं तब हम निडर बन जाते हैं।
- यदि आप विनम्र बने रहते हैं, तो लोग खेल में सन्यास लेने के बाद भी आपको प्यार और सम्मान देंगे। मैं लोगों को यह कहते हुए खुशी से सुनूंगा कि “सचिन एक अच्छे इंसान हैं “सचिन एक महान क्रिकेटर हैं।
- आपकी असली शक्ति सादगी में है न कि बनावटीपन में।
- सबसे अच्छा निवेश स्वयं में निवेश करना होता है। जब भी आप अपने आप में निवेश करते हैं तो यह सिर्फ आपका जीवन ही नहीं सुधारता है बल्कि यह आपके आसपास के लोगों का जीवन भी सुधार देता है
- किसी भी खिलाडी को अपना सारा ध्यान अपने लक्ष्य पर केन्द्रित करना चाहिए , अगर आपका ध्यान कही और होगा तो आपको अच्छा परिणाम प्राप्त नहीं हो सकता।
- कभी -कभी सफलता सही निर्णय लेने के बारे में नहीं होती, यह सिर्फ निर्णय लेने के बारे में होती है।
- आपके द्वारा लक्ष्य की तरफ किया गया एक छोटा सा कार्य भी , महान इरादे, से हमेशा बेहतर होता है

- जीवन एक किताब की तरह है। इस किताब में कई अध्याय , कई सबक , कई प्रकार के अनुभव होते हैं। और जीवन एक पेंडुलम की तरह कार्य करता है , जहां सफलता , विफलता, खुशी और दुःख समय – समय पर अपने चरम सीमा पर होते हैं। सफलता के साथ -साथ असफलता से सीखे जाने वाले सबक बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। असफलता और दुःख हमेशा सफलता और खुशी से बड़े शिक्षक होते हैं।
- लोग अगर आप पर पत्थर फेंके तब आप उन्हें मील के पत्थर में बदल दें।
- आपका ‘I Can आपके ‘I.Q.’ से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
- उसे दीजिए जिसे आप सबसे अधिक वापस पाना चाहते हैं।
- केवल छोटे-छोटे सुधार समय के साथ आश्चर्यजनक परिणाम लाते हैं।
- अपने सपनों का पीछा करना बंद मत करो क्योंकि सपने सच होते हैं।
- हम सभी को अपना जीवन एक खास वजह से मिला है। अपने अतीत के कैदी बनना छोड़िए। अपने भविष्य के निर्माता बनिए।
- हर किसी के जीवन में निराशा के क्षण जरुर आते है लेकिन निराशा के बाद भी खड़े रहना और उससे लड़ते रहना बहुत जरुरी है।

- जब तक आप अपने कंफर्ट जोन comfort zone में हैं उससे बाहर निकलना आपको असहज लगेगा। लेकिन जब आप उससे बाहर निकल जाते हैं तो अब आपका न्यू नॉर्मल new normal बन जाता है।
- विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त करने के लिए ,तैयारी और अभ्यास के द्वारा अपने आप को निखारना पड़ता है।
- यदि आप के लक्ष्य आपके लिए महत्वपूर्ण हैं और आप अपने बड़े लक्ष्य और सपने पूरा करना चाहते है , तो उनके बारे में लिखना शुरू करे , यह आपके लिए चिंगारी का काम करेगा।
- मैंने कभी भी खुद को किसी भी लक्ष्य के लिए मजबूर नहीं किया और न ही कभी अपनी तुलना किसी और से की।
- हमेशा अपने आप को प्रेरित करते रहिए और आगे बढ़ते रहिए। अपनी पूरी शक्ति का उपयोग अपने सपने पूरे करे में करे , आपके अंदर अपार संभावनाएं निहित है। बस अपनी क्षमता को पहचानो और आगे शुरुवात करो
- मेरे हिसाब से यह हमारा चेतन मन होता है जो हमारे कामो को खराब कर देता है,चेतन मन लगातार कहता है कि यह हो सकता है या यह हुआ है और पहले भी ऐसा हुआ है। आपका चेतन मन कहता है अगली गेंद एक आउट स्विंगर हो सकता है, लेकिन यह इन स्विंगर होता है।

- आरंभ में सभी महान विचारों का उपहास किया जाता है और अंत में उन्हें पूजा जाता है।
- बड़े लोग वही हैं जो लोगों को छोटा महसूस नहीं कराते।
- यदि आप एक महान जीवन जीना चाहते हैं तो आपका विश्वास आपके भय से बड़ा होना चाहिए।
- पीड़ित केवल समस्याएं देखते हैं, लीडर्स leaders समाधान सुझाते हैं।

- चिंता दिमाग की शक्ति क्षीण कर देती है और कभी न कभी यह आत्मा को भी क्षति पहुंचाती है।
- जो चीज़े आपको सफलता के शिखर पर ले जाती हैं, जिस क्षण आप उन चीज़ों को करना छोड़ देते हैं, आप नीचे गिरना शुरू हो जाते हैं।
- जब आप यह कहना शुरू कर देते हैं कि आपको अपने जीवन को सुधारने का वक्त नहीं है,इसका मतलब यह है कि आप गाड़ी चलाने में व्यस्त है इसलिए पेट्रोल नहीं भरवा सकते।
- गलती तब गलती है जब आप उसे दोहराते हैं।
- यदि आप हमेशा यह सोचने में लगाते हैं कि आपको जीवन में क्या नहीं चाहिए था , तो आप अपना ध्यान और ऊर्जा को चिंता करने में व्यर्थ कर रहे हैं। बीती हुई असफलताओं के बारे में सोचने में लगा समय , भविष्य की संभावनाओं को तलाशने के समय , से चुराया हुआ समय है।

- मैदान के अन्दर और बाहर हर किसी का खुद को पेश करने की शैली और तरीका अलगअलग होता है।
- अपने रास्ते पर खो जाना उसे पाने का हिस्सा है जिसपे आपको होना चाहिए।
- आप सफलता का पीछा नहीं करते बल्कि सफलता आपका पीछा करती है। यह अपना जीवन लोगों की सेवा करने और दुनिया को बेहतर बनाने में लगाने का एक अनपेक्षित लेकिन निश्चित बाई प्रोडक्ट bi-product है।
- इस दुनिया में इस बात को बहुत महत्व दिया जाता है कि हम वो करें जो लोग कर रहे हैं और वह सोचे जो लोग सोच रहे हैं।
- आपका हर दिन अच्छा नहीं हो सकता है लेकिन आप हर दिन को अच्छा बना सकते है।
- मैं कभी भी बहुत दूर की नहीं सोचता, मैं एक वक्त पर एक ही चीज के बारे में सोचता हूँ।
- केवल भारी सफलता कोई मायने नहीं रखती जब तक कि आप अपने अंदर से भी सफल ना हो।
- एक बार जब मैं फील्ड में पहुँच जाता हूँ तो वो मेरे लिए एक अलग क्षेत्र होता है और मेरी जीतने की भूख हमेशा वहां होती है।
- छोटी छोटी खुशियां दिखने में साधारण हो सकती है लेकिन यह आपके हृदय प्रसन्न करने वाली होती है। अपने जीवन को इनसे भर लीजिए।

- आप जितना ज्यादा सफल होते जाते हैं आपको उतना ही विनम्र और समर्पित होना चाहिए।
- वर्ल्ड कप हमेशा अलग गेम है और यहाँ परफॉर्म करने का अपना अलग महत्व होता है.

- मैं तुलना में कभी विश्वास नहीं करता, चाहे वह विभिन्न युग के बारे में हो,खिलाड़ी या कोच के बारे में हो.
- जब मैं क्रिकेट खेलता हूँ तो क्रिकेट के बारे में सोचता हूँ और जब मैं परिवार के साथ समय बिताता हूँ तो उस समय सिर्फ परिवार के बारे में सोचता हूँ.
- सामाजिक कार्य के लिए किये जाने वाले प्रयास यदि अपने स्वार्थ के लिए हों, तो वे कार्य एक समय बाद मर जायेंगे.
